यहां शरारती तत्वों ने सुबह ही जला दिया कुंभकर्ण का पुतला

Edited By Vijay, Updated: 08 Oct, 2019 08:33 PM

naughty elements burned the effigy of kumbhkaran

धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय में शरारती तत्वों ने मंगलवार सुबह ही कुम्भकर्ण का पुतला जला दिया जिसकी सभी ने ङ्क्षनदा की है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय में बीते 2 वर्षों से दशहरा पर्व को मनाने की परंपरा विजय मैमोरियल सीनियर सैकें डरी स्कूल...

धर्मपुर: धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय में शरारती तत्वों ने मंगलवार सुबह ही कुम्भकर्ण का पुतला जला दिया जिसकी सभी ने ङ्क्षनदा की है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय में बीते 2 वर्षों से दशहरा पर्व को मनाने की परंपरा विजय मैमोरियल सीनियर सैकें डरी स्कूल धर्मपुर ने शुरू की है और हर साल की तरह इस साल भी कालेज ग्राऊंड में स्कूली बच्चों द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाए गए थे लेकिन शरारती तत्वों ने मंगलवार प्रात: रावण कुंभकर्ण के पुतले को आग लगाकर खाक कर दिया।
PunjabKesari, Effigy Image

स्कूल के डीपीई के मुताबिक इन पुतलों की सुरक्षा के लिए रात 12 बजे तक बच्चे तथा स्टाफ  सदस्य कड़ी नजर रखे हुए थे, वहीं पुलिस भी निगरानी कर रही थी। बताया गया कि सवेरे 5 बजे के करीब पुलिस कर्मी वहां से गश्त करते हुए बाजार और बैंकों की ओर निकले तो पीछे से शरारती तत्वों ने पुतले को आग लगा दी और भाग गए। व्यापार मंडल धर्मपुर के प्रधान, सचिव अनेक समाजसेवियों ने इस घटनाक्रम की ङ्क्षनदा की तथा इसे आस्था पर आघात पहुंचाया।

उधर, पुलिस थाना धर्मपुर में संपर्क  करने पर हवलदार प्रमोद नेर बताया कि आरक्षी गश्त पर थे और यहां भी कड़ी नजर गड़ाए हुए थे। उनके वहां से गश्त के दौरान बैंकों की ओर चले जाने पर यह वारदात सामने आई। पुलिस गहनता से इस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!