किन्नौर में भूस्खलन से नेशनल हाइवे 5 बंद, रोड बहाल करने का काम शुरू

Edited By prashant sharma, Updated: 06 Sep, 2021 12:04 PM

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। इस बार किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास भूस्खलन की घटना हुई है। भूस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। इस बार किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास भूस्खलन की घटना हुई है। भूस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन के बाद से यातायात प्रभावित हुआ है।

हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें बीस से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कई दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाकर लोगों के शवों को निकालने का काम किया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!