Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2022 11:39 PM

हिमाचल प्रदेश के श्री नयनादेवी में कांग्रेस पार्टी ने महिला सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत कोटली भी मौजूद रहे।
नयनादेवी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के श्री नयनादेवी में कांग्रेस पार्टी ने महिला सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत कोटली भी मौजूद रहे। विधायक रामलाल ठाकुर ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस अलका लांबा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। प्रदेश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान उनसे महंगाई के ऊपर, गैस सिलैंडर की बढ़ी कीमतों के ऊपर, रसोई के डगमगाए बजट के ऊपर हिसाब-किताब पूछेंगी।
हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं
अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा गई है, गुंडागर्दी का माहौल है और जो भी उन्होंने महिलाओं के साथ वायदे किए थे वे वायदे भी पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आएगी और कांग्रेस फिर से हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ होगी, ऐसा उनका विश्वास है। इस मौके पर पूर्व मंत्री विधायक रामलाल ने कहा कि श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकाल में रिकॉर्ड विकास हुआ है उसकी गवाही यह महिलाओं की भीड़ बयां कर रही है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों व नीतियों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर कांग्रेस के सह मीडिया प्रभारी गुरकीरत कोटली ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here