Solan: 2 दोस्तों ने लिया सराज के बंद पड़े मार्ग को खोलने का जिम्मा, जज्बे को सलाम

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2025 09:22 PM

nalagarh seraj closed road open

नालागढ़ के 2 ठेकेदार दोस्तों ने मंडी के सराज में सड़कों को खोलने का कार्य रहे हैं। यह कार्य वे मानवता के आधार पर लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से कर रहे हैं।

नालागढ़ (सतविन्द्र): नालागढ़ के 2 ठेकेदार दोस्तों ने मंडी के सराज में सड़कों को खोलने का कार्य रहे हैं। यह कार्य वे मानवता के आधार पर लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से कर रहे हैं। नालागढ़ के भूपेंद्र सिंह बेदी व रामशहर के विरेद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने सराज का एक वीडियो देखा, जिसमें पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर कह रहे थे कि उनकी पंचायत का संपर्क अन्य स्थानों से कट गया है और गर्भवती महिलाओं व अन्य बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना कठिन हो गया है।

दोनों दोस्तों से लोगों का दर्द देखा नहीं गया और अपने प्रयासों से यहां के बंद पड़े मार्ग को खोलने की जिम्मेदारी ली और अपनी एलएनटी को मौके पर भेज दिया है। यह मशीन तब तक वहां पर काम करेगी, जब तक मार्ग नहीं खुल जाते। इसके लिए वह किसी से कोई पैसा नहीं लेंगे। वह केवल संकट की इस घड़ी में आपदा पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!