Hamirpur: जल्दी पहुंचने को ली लिफ्ट और हो गया दर्दनाक हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Aug, 2024 06:18 PM

naidun accident old man death

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कस्बा बड़ा के बाजार में स्कूटी से उतरते हुए गिरने से घायल वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोती राम (70) पुत्र शंकर दास गांव दोबड खुर्द डाकघर बड़ा तहसील नादौन के तौर पर हुई है।

नादौन (जैन): थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कस्बा बड़ा के बाजार में स्कूटी से उतरते हुए गिरने से घायल वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोती राम (70) पुत्र शंकर दास गांव दोबड खुर्द डाकघर बड़ा तहसील नादौन के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध मोती राम रोहित नामक युवक से स्कूटी पर लिफ्ट लेकर उसके साथ बाजार की ओर आ रहा था कि शराब के ठेके के निकट जैसे ही वह स्कूटी से उतरने लगा तो अनियंत्रित होकर पीछे की ओर गिर पड़ा जिसके कारण उनके सिर पर चोट आई।

लोगों ने बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मोती राम अपने घर में अकेले रहते थे जबकि उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। इस संबंध में थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!