Himachal: प्रदेश किक बॉक्सिंग में सिरमौर के इन ​खिलाड़ियों ने जीते 24 मैडल

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2025 03:57 PM

nahan state kick boxing

मां शूलिनी मेला कमेटी सोलन और प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से जिला सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिरमौर के प्रतिभागियों ने 5 गोल्ड सहित 24 मैडल हासिल किए हैं।

नाहन (हितेश): मां शूलिनी मेला कमेटी सोलन और प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से जिला सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिरमौर के प्रतिभागियों ने 5 गोल्ड सहित 24 मैडल हासिल किए हैं। सिरमौर की माऊंटेन मार्शल आर्ट डोजो नाहन और वर्ल्ड शोतोकन कराटे फैडरेशन (डब्ल्यूएसकेएफ) के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार ने बताया कि इसमें डोजो नाहन के 6 प्रतिभागियों अर्पण शर्मा व शिफा ने गोल्ड मैडल, आर्य शर्मा व रूद्राक्ष शर्मा ने सिल्वर और फराज व दिव्यांश शर्मा ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किए हैं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास शिलाई की कुंजन नेगी, अंकिता व शिवानी ने गोल्ड, आरूषी, प्रिया, आरती, संतोष, अमृता, अर्चना व रूबल ने सिल्वर, साक्षी, मुस्कान, टीना, अनुष्का ठाकुर, कनिका, आरूषी, पायल व स्वाति ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!