Sirmour: जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Oct, 2025 10:34 PM

nahan jail prisoner death

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सोमवार सुबह एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल क्षेत्र का रहने वाला पिपेंद्र (46) नाहन जेल में एनडीपीएस मामले में डेढ़ साल की सजा काट रहा था।

नाहन (हितेश): आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सोमवार सुबह एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल क्षेत्र का रहने वाला पिपेंद्र (46) नाहन जेल में एनडीपीएस मामले में डेढ़ साल की सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के आसपास उसे अचानक बैचेनी हुई और बेहोश हो गया। इसकी जानकारी संतरी ने हवलदार को दी। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में तुरंत अस्पताल की डिस्पैंसरी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मैडीकल कालेज रैफर किया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन से जानकारी के अनुसार पिपेंद्र काफी फिट रहता था और दूसरे कैदियों को भी वह अक्सर एक्सरसाइज करने के लिए मॉटिवेट करता था। जानकारी मिली है कि जिला मंडी में पिपेंद्र अंडर ट्रायल था। पिछले महीने ही सजा होने के बाद उसे नाहन जेल शिफ्ट किया गया था। मार्च 2026 में उसका कारावास खत्म होना था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बयान दर्ज किए।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। उधर, जेल प्रशासन के अनुसार मामले की नियमानुसार मैजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!