पहाड़ दरका, चट्टानें मकान पर गिरने से बुजुर्ग महिला की मलबे में दबने से मौत

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 10 Jan, 2022 05:08 PM

mountains crack rocks fall on house elderly woman dies due to debris

जिले की सुंगल पंचायत के बन्नू भियोड़ गांव में भूस्खलन से एक मकान पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। चट्टानें मकान की दीवारों को तोड़ते हुए अंदर पहुंच गई और मलबे तले दबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान जयवंती देवी (77)पत्नी स्व. रुलदू...

चम्बा (काकू): जिले की सुंगल पंचायत के बन्नू भियोड़ गांव में भूस्खलन से एक मकान पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। चट्टानें मकान की दीवारों को तोड़ते हुए अंदर पहुंच गई और मलबे तले दबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान जयवंती देवी (77)पत्नी स्व. रुलदू राम के तौर पर हुई है। इस घटना में महिला का बेटा व पोता सुरक्षित बच गए हैं। रविवार को जिले में भारी बारिश हो रही थी। रात को जयवंती देवी व उसका बेटा तथा पोता भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब एक बजे बन्नू पहाड़ से भूस्खलन हो गया और बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने लगीं। चट्टानें गिरकर जयवंती के कमरे पर आ गिरी और पत्थर तथा मलबा दीवार तोड़कर कमरे के भीतर जा घुसा और कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। महिला पत्थरों व मलबे के नीचे दब गई।

भूस्खलन की आवाज सुनकर उसके बेटे की नींद खुली और अपने कमरे से बाहर निकला। बाहर आकर देखा तो उसकी माता का कमरा ध्वस्त हो चुका था। उसने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना चम्बा की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तथा जयवंती को वहां से निकाला गया। इसके बाद उसे मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को एस.डी.एम. चम्बा नवीन तंवर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, नायब तहसीलदार चम्बा संदीप कुमार का कहना है कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!