हिमाचल में इस दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय, भारी बारिश की संभावना

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Jun, 2025 12:12 PM

monsoon will remain active in himachal till this day

हिमाचल प्रदेश में इस साल मॉनसून ने उम्मीद से पहले दस्तक दे दी है, और अब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे ज़ोरों पर कई राज्यों में अपनी पकड़ बना रहा है। हिमाचल में 28 जून तक मॉनसून बेहद सक्रिय रहने वाला है, जिससे भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में इस साल मॉनसून ने उम्मीद से पहले दस्तक दे दी है, और अब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे ज़ोरों पर कई राज्यों में अपनी पकड़ बना रहा है। हिमाचल में 28 जून तक मॉनसून बेहद सक्रिय रहने वाला है, जिससे भारी बारिश की संभावना है।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 28 जून तक लगातार बारिश होने का अनुमान है। आज (23 जून) और 25, 26, 27 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इन दिनों हिमाचल के अलग-अलग स्थानों पर एक या दो बार भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

इन ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट:

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर ज़िलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- धर्मशाला में आयोजित होगा तिब्बती धार्मिक सम्मेलन, दलाई लामा कर सकते हैं बड़ी घोषणा

मंडी में विशेष चेतावनी:

मंडी ज़िले में 26 जून तक मौसम अपने तीखे तेवर दिखाएगा। इस दौरान बारिश के साथ-साथ तेज़ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। विशेष रूप से वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सामान्य से अधिक सक्रिय रहेगा मॉनसून:

मौसम विभाग ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए, मंडी ज़िला प्रशासन और ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम जनता की सुरक्षा के लिए एक एडवाइज़री जारी की है।

बरसात में बरतें ये सावधानियां: ज़िला प्रशासन की अपील

मंडी के उपायुक्त (DC) अपूर्व देवगन ने बताया कि इस एडवाइज़री का मक़सद नागरिकों को संभावित आपदाओं के प्रति सचेत और तैयार करना है, ताकि जान-माल के नुक़सान को कम किया जा सके। उन्होंने नागरिकों से इस बरसात में विशेष सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।

केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें: नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे केवल मौसम विभाग, जल आयोग और ज़िला प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अफ़वाहों से बचें।
अनावश्यक यात्रा से बचें: बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करें।
नदी किनारे और ढलानों से दूर रहें: ख़ासकर रात के समय नदी किनारे, ढलानों या भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
यह समय सभी के लिए सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती क़दम उठाने का है ताकि मॉनसून की चुनौतियों का सामना सुरक्षित रूप से किया जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!