सोलन: मानपुरा में बच्ची तो रामशहर में महिला से हैवानियत की हदें पार

Edited By Vijay, Updated: 16 Mar, 2024 11:30 PM

misconduct with child girl and woman

साेलन जिला के तहत 2 अलग-अलग स्थानों पर दुराचार के 2 मामले सामने आए हैं। पहला मामला मानपुरा पुलिस थाने के तहत पेश आया है। यहां चुनड़ी खड्ड में एक प्रवासी युवक ने एक बच्ची के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया।

नालागढ़ (ब्यूरो): साेलन जिला के तहत 2 अलग-अलग स्थानों पर दुराचार के 2 मामले सामने आए हैं। पहला मामला मानपुरा पुलिस थाने के तहत पेश आया है। यहां चुनड़ी खड्ड में एक प्रवासी युवक ने एक बच्ची के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार प्रवासी युवक बच्ची को बहला-फुसला कर खड्ड की ओर ले गया था। बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को नालागढ़ अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। 

दूसरा मामला रामशहर पुलिस थाने के तहत पेश आया है। यहा एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया 15 मार्च को उसका देवर देर शाम घर पर खाना खाने के लिए बैठा हुआ था। उसके बाद वह अंदर जाकर दारू पीने लगा। वह दारू पीने के बाद घर पर ही सो गया और रात को जबरन उसके साथ दुराचार किया। डीएसपी फिरोज खान ने इसकी पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!