Shimla: मंत्री यादविंद्र गोमा ने केंद्र से हिमाचल के लिए खेलो इंडिया के अंतर्गत मांगें 50 करोड़ के नए प्रोजैक्ट

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2024 07:10 PM

minister yadavinder goma met union sports minister mansukh mandaviya

हिमाचल प्रदेश के लिए खेलो इंडिया के अंतर्गत केंद्र सरकार से नए प्रोजैक्ट मांगे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल के खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर खेलो इंडिया के अंतर्गत 50 से 60...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश के लिए खेलो इंडिया के अंतर्गत केंद्र सरकार से नए प्रोजैक्ट मांगे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल के खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर खेलो इंडिया के अंतर्गत 50 से 60 करोड़ रुपए के नए प्रोजैक्ट प्रदान करने का मामला का उठाया। यादविंद्र गोमा ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े खेल प्रोजैक्टों व अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से विस्तारपूर्वक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष खेलो इंडिया के अंतर्गत प्रदेश में निर्मित हो रहे प्रोजैक्टों के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए की लंबित देय राशि को शीघ्र जारी करने की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री ने इस पर गौर कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

यादविंद्र गोमा ने मुलाकात के दौरान विशेष तौर पर खेलों से जुड़े करीब आधा दर्जन प्रोजैक्टों की देनदारियों के बारे में केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। इस बीच उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई खेल प्रोजैक्टों के लिए भूमि की उपलब्धता है, ऐसे में केंद्र प्रोजैक्ट उपलब्ध करवाए ताकि हिमाचल में खेलों से संबंधित आधारभूत ढांचा और बढ़ सके। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न प्रोजैक्टों की करीब 15 करोड़ रुपए की राशि जारी होना लंबित है। इसके अलावा वर्तमान में जिन प्रोजैक्टों पर कार्य चल रहा है और 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, उसकी लंबित राशि शीघ्र मुहैया करवाने की भी मांग की गई। यादविंद्र गोमा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न मामलों पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया और कहा है कि जहां तक संभव हो पाएगा वहां तक विभिन्न प्रोजैक्ट्स हिमाचल को दिए जाएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!