जनता को देना होगा जवाब, आपदा के समय कहां थी मंडी की बेटी : विक्रमादित्य सिंह

Edited By Vijay, Updated: 30 Mar, 2024 06:24 PM

minister vikramaditya singh

देश की सबसे हॉट सीट बन चुकी मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सियासी हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने...

शिमला (राक्टा): देश की सबसे हॉट सीट बन चुकी मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सियासी हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में आई सदी की सबसे बड़ी आपदा के चलते मंडी और कुल्लू जिला में सबसे अधिक तबाही हुई लेकिन उस दौरान कंगना को हिमाचल की याद क्यों नहीं आई। उन्होंने कहा कि कंगना का मंडी के साथ-साथ मनाली में भी घर है। दोनों जगह भारी नुक्सान हुआ लेकिन वह किसी भी प्रभावित परिवार से मिलने नहीं पहुंचीं। अब चुनावी मैदान में उतरने के बाद कंगना कह रही हैं कि वह हिमाचल व मंडी की बेटी हैं तो उन्हें आने वाले समय में ये भी जवाब जनता को देना होगा कि आपदा के समय ये बेटी कहां थी? विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है और चुनाव में लक्ष्मण रेखा को कभी नहीं लांघेंगे। यदि कोई कंगना रणौत के खिलाफ भी कोई गलत टिप्पणी करेगा तो वह सबसे पहले उसका विरोध करेंगे, वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे क्षेत्रवाद की रानजीति में विश्वास नहीं रखते, उनके लिए पूरा हिमाचल एक समान है। 

नेता प्रतिपक्ष देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने
विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजैंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पहले केंद्रीय एजैंसियों की दबिश होती है और उसके कुछ दिन बाद भाजपा के खातों में करोड़ों रुपए जमा हो जाते हैं। उन्होंने इलैक्टोरल बॉन्ड पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने की निंदा की। विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचल की सुक्खू सरकार अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जब नए-नए मुख्यमंत्री बने थे तो कहते थे कि वे 25 साल तक सीएम रहेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसी कड़ी में अब वह प्रदेश में भाजपा के सत्तारूढ़ होने को लेकर मुंगेरी लाल के जो हसीन सपने देख रहे हैं, वे भी पूरे होने वाले नहीं हैं। जब लोस चुनाव और विस उपचुनाव के परिणाम आएंगे तो भाजपा चारों खाने चित्त होगी।

भाजपा में वन मैन शो, कांग्रेस में ऐसा नहीं
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा में वन मैन शो है। जो तुगलकी फरमान दिल्ली से आते हैं, उसे सभी को मानना पड़ता है। इसके विपरित कांग्रेस में नेता पार्टी के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान जिन्हें भी प्रत्याशी बनाएगा, उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पूरी एकजुट होकर मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि वह 3 अप्रैल से मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा कर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।

खुद तो 15 लाख दिए नहीं, कांग्रेस को भी 1500 देने नहीं दे रहे
विक्रमादित्य सिंह का कंगना पर सियासी हमले पर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने वायदे के अनुरूप जनता के खातों में 15 लाख की राशि तो नहीं डाल पाई लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए मासिक देने शुरू किया है, उसे भी रोकने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को जो गारंटियां दी हैं, उन्हें सी.एम. चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। ओ.पी.एस. को लागू कर दिया है। दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। इस सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन काे लागू किया जाएगा।

भाजपा में विरोध के स्वर, कांग्रेस के संंपर्क में कई नेता
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा में विरोध के स्वर देखने को मिल रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने ही कई स्थापित नेताओं को दबाने का काम किया है। ऐसे में जिन जिन क्षेत्रों में उपचुनाव होने है, वहां की स्थानीय जनता और भाजपा में घुटन महसूस कर रहे नेता कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!