MBBS करने वाले छात्रों को मिली राहत, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Updated: 24 May, 2017 03:34 PM

mbbs to the students found relief read full news

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (एम.सी.आई.) ने पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कॉलेज चंबा में...

चंबा/शिमला: भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (एम.सी.आई.) ने पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कॉलेज चंबा में वर्ष, 2017-18 शैक्षणिक सत्र के दौरान एम.बी.बी.एस. की 100 सीटों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस तरह अब नाहन और मंडी के बाद चंबा इस कॉलेज के लिए भी एम.बी.बी.एस. की 100 सीटों को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पहले ही इन सीटों को मंजूरी के संकेत दिए थे। उन्होंने इसके लिए मैडीकल कॉलेज का निरीक्षण करने की तिथि को आगे बढ़ाने की भी बात कही थी। 


चंबा मैडीकल कॉलेज की 100 सीटों को मिली मंजूरी 
उल्लेखनीय है कि नड्डा जबसे मंत्री बने हैं, तबसे नाहन, चंबा और हमीरपुर मैडीकल को केंद्र सरकार की तरफ से 195 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। इसी तरह हिमाचल के 3 मैडीकल कॉलेजों में यानी नाहन में एम.बी.बी.एस. के दूसरे साल तथा मंडी में क्रमश: 100-100 सीटों को भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (एम.सी.आई.) की मंजूरी के बाद अब चंबा मैडीकल कॉलेज की 100 सीटों को भी मंजूरी मिल गई है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!