5 नवंबर को रामपुर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ माकपा निकालेगी रैली

Edited By Jyoti M, Updated: 21 Oct, 2024 10:09 AM

marxist communist party will take out a rally against the policies

भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) लोकल एरिया कमेटी रामपुर की बैठक चाटी कार्यालय माकपा राज्य सचिवालय सदस्य राकेश सिंघा की अध्यक्षता में हुई।

हिमाचल डेस्क (संतोष): भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) लोकल एरिया कमेटी रामपुर की बैठक चाटी कार्यालय माकपा राज्य सचिवालय सदस्य राकेश सिंघा की अध्यक्षता में हुई। जानकारी देते हुए माकपा लोकल एरिया कमेटी रामपुर के सचिव देवकी नंद ने बताया कि बैठक में रामपुर, निरमंड, किन्नौर, नारकंडा व ननखड़ी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में 5 नवम्बर 2024 को रामपुर बुशहर में होने वाली रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई है। माकपा राज्य सचिवालय सदस्य राकेश सिंघा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश सरकार की आम जनता विरोधी नीतियों के कारण लोगों को अपना जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है।

देश में इन नीतियों के कारण महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, किसानों को मिलने वाली सबसिडी को खत्म किया जा रहा है, मजदूरों की सुरक्षा के लिए जो श्रम कानून बने हैं उनको कमजोर कर पूंजीपतियों के पक्ष में कर 4 लेबर कोड में बदला जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!