मंडी निर्वाचन क्षेत्र से कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हराया

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jun, 2024 06:34 PM

mandi kangana won

हिमाचल प्रदेश में मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया है। कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हराया।

पालमपुर (डैस्क): हिमाचल प्रदेश में मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया है। कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हराया। कंगना ने 537022 मत हासिल किए जबकि विक्रमादित्य सिंह को 462267 मत प्राप्त हुए। मंडी सीट से कुल 10 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। यह जीत कंगना के राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विक्रमादित्य सिंह, जो कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता हैं, को इस हार से बड़ा झटका लगा है। बता दें कि प्रतिभा सिंह मंडी से निवर्तमान सांसद हैं जोकि विक्रमादित्य सिंह की माता हैं। लेकिन फिर भी कांग्रेस इस सीट को नहीं बचा पाई। कंगना पर भरोसा करते हुए भाजपा ने उन्हें मंडी से अपना प्रत्याशी बनाया था। उनकी जीत से कार्यकर्त्ताओं में भी खुशी का माहौल है। मंडी की सीट पूरे देश में होट सीट बनी हुई थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!