Kullu: पैराग्लाइडर क्रैश होने से विदेशी नागरिक जख्मी

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2025 06:33 PM

manali paraglider crashes foreign national injured

पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में एक पैरा ग्लाइडर क्रैश होने से एक विदेशी नागरिक जख्मी हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में एक पैरा ग्लाइडर क्रैश होने से एक विदेशी नागरिक जख्मी हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार रशियन नागरिक निकिटा वासितोव (38) ने जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग से अपने दो अन्य साथियों के साथ पैराग्लाइडरों के जरिए उड़ान भरी थी। वहां से टेक आफ करने के बाद मनाली में ऊंचाई पर स्थित पार्श गांव से ठीक ऊपर शांगचर के पास इन्होंने लैंडिंग की।

ये तीनों वहीं जंगल में रुके। वहां से बीते रोज इन्होंने दोबारा उड़ान भरी। शांगचर से उड़ान भरने के बाद इन्होंने सोलंग में लैंडिंग करनी थी। सोलंग के पास लैंडिंग के दौरान निकिटा वासितोव का पैरा ग्लाइडर क्रैश हो गया। इसे सड़क तक लाने के बाद अब अस्पताल पहुंचाया गया जहां इसका उपचार चल रहा है। डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!