मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने दिल्ली मॉडल पर घेरी आप, बोले-हिमाचल की जनता बिकाऊ नहीं

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2022 07:56 PM

major vijay singh mankotia seige aap on delhi

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि वह फिलहाल आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। मनकोटिया ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल उनसे भेंट नहीं कर लेते हैं और हिमाचल को लेकर अपना रोड मैप नहीं बताते हैं तब तक तो आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि वह फिलहाल आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। मनकोटिया ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल उनसे भेंट नहीं कर लेते हैं और हिमाचल को लेकर अपना रोड मैप नहीं बताते हैं तब तक तो आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रोड मैप हिमाचल में नहीं चल सकता है और यह हिमाचल की जनता को बिल्कुल मंजूर नहीं है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी सीधा मोर्चा खोलते हुए कहा कि केजरीवाल न तो हिमाचल के मुद्दों पर उनसे बात कर रहे हैं और न ही किसी हिमाचल के नेता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर किसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को दिल्ली के हाथों की कठपुतली नहीं बनने दिया जाएगा। हिमाचल की जनता जागरूक है और अपने अधिकारों को जानती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मुफ्त की राजनीति नहीं चलने वाली है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केजरीवाल हिमाचल के लोगों को मुफ्त की राजनीति कर खरीदना चाहते हैं। हिमाचल के लोग बिकाऊ नहीं है। मनकोटिया ने दिल्ली मॉडल को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि यहां यह मॉडल चलने वाला नहीं है। 

केजरीवाल के हाथों की कठपुतली बन गए हैं भगवंत मान

मेजर मनकोटिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कि वह केजरीवाल के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। पंजाब सरकार की जो भी बैठकें हो रही हैं वह दिल्ली में हो रही हैं और बिना मुख्यमंत्री हो रही हैं। ऐसा क्यों हो रहा है इस बात का भी जवाब देना होगा। मनकोटिया ने कहा कि हिमाचल देव और वीरभूमि है। मनकोटिया ने कहा कि हिमाचल के हजारों सैनिकों ने देश के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बताएं कि हिमाचल के लिए उनका क्या प्लान है। पर्यटन कृषि और और बेरोजगारी के मामले पर पहले अपनी बात स्पष्ट करें। उसके बाद ही अगली बात करें। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो केजरीवाल बताएं कि यह दिल्ली मॉडल है क्या और हिमाचल में हिमाचल मॉडल की बात क्यों नहीं की जा रही है। 

जहांगीरपुरी के दंगों पर भी घेरी केजरीवाल सरकार 

मेजर मनकोटिया ने दिल्ली के जहांगीरपुरी के दंगों पर भी केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी शाहीन बाग में जिस तरह से सारा प्रपंच रचा गया। उससे आम आदमी पार्टी का चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस तरह की राजनीति बिल्कुल नहीं चलेगी। उन्होंने केजरीवाल पर रोहिंग्या और बंगलादेशी लोगों को भी अवैध रूप से शरण देने के गंभीर लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति हिमाचल में उत्पन्न न हो इसके लिए हिमाचल के लोग जागरूक हैं। उन्होंने स्वीट टैररिस्ट के शब्द पर भी केजरीवाल को घेरने का प्रयास किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!