Kangra: पुलिस ने कछियारी बाईपास पर दबाेचा लुधियाना का तस्कर, स्कूटी में मिली चिट्टे की खेप

Edited By Vijay, Updated: 02 Nov, 2025 11:43 PM

ludhiana smuggler arrested with heroin

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कछियारी बाईपास पर एक युवक को 8.31 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

कांगड़ा (कालड़ा): जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कछियारी बाईपास पर एक युवक को 8.31 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कछियारी बाईपास पर ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में स्कूटी पर बैठा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने स्कूटी (HP 40E-0657) पर बैठे युवक को काबू कर जब तलाशी ली तो उसकी स्कूटी से 8.31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा (31) पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी गली नम्बर-1, जीटीबी स्टेट, लुधियाना (पंजाब) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, नशे की तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी परमजीत काफी समय से नशे के इस काले कारोबार में सक्रिय था और लगातार पुलिस की राडार पर था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह चिट्टा कहां से लाया था और कांगड़ा में किसे सप्लाई करने वाला था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!