हिमाचल के वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने संभाला भारत सरकार के मुख्य हाईड्रोग्राफर का कार्यभार

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2024 11:42 PM

lochan singh pathania appointed as chief hydrographer

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के मूल निवासी वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक (हाईड्रोग्राफर) का कार्यभार संभालने पर बधाई दी है।

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के मूल निवासी वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक (हाईड्रोग्राफर) का कार्यभार संभालने पर बधाई दी है। भारतीय नौसेना का जल सर्वेक्षण विभाग, जल सर्वेक्षण एवं नौ परिवहन चार्ट के लिए नोडल एजैंसी के रूप में कार्य करता है। लोचन सिंह पठानिया नौसेना के जल सर्वेक्षण जहाज आईएनएस ‘दर्शक’ और ‘संधायक’ को भी कमांड कर चुके हैं। अपने 3 दशकों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने जल सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों से अपनी विशेष पहचान बनाई है। मुख्य जल सर्वेक्षक के रूप में उनके शानदार कार्यकाल की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को उनकी उपलब्धि पर गर्व है और वह भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छुक युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस पहाड़ी राज्य के वीर सपूत अपनी वीरता और साहस के लिए जाने जाते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!