अफसरशाही के शिकंजे में मुख्यमंत्री, प्रदेश में चल रही पलटू राम की सरकार : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Oct, 2024 05:47 PM

leader of opposition jai ram thakur

हिमाचल प्रदेश में सरकार की 2 वर्ष से विभागों व निगमों व बोर्डों में खाली पड़े पदों को समाप्त करने की अधिसूचना को लेकर सियासत गर्मा गई है।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में सरकार की 2 वर्ष से विभागों व निगमों व बोर्डों में खाली पड़े पदों को समाप्त करने की अधिसूचना को लेकर सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को सब कुछ बंद करने का जुनून है। वह चले हुए काम बंद कर रहे हैं। पहले लगभग 1000 संस्थानों को बंद कर दिया तथा अब 2 वर्ष से रिक्त पड़े पदों को समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी।

शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पल-पल पलटू राम की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह से अवसरशाही के शिकंजे में हैं, उन्हें पता ही नहीं चल रहा है कि क्या फैसले लेने हैं। उन्होंने दावा किया कि सुक्खू अफसरशाही के आगे विवश हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के बजाय व्यवस्था पतन का कार्य चल रहा है। ऐसा हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!