सोलन के सलोगड़ा में हादसा, रेत की खान में दबने से मजदूर की मौत

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2022 11:49 PM

laborer dies due to being buried in sand mine

सोलन जिला के सलोगड़ा के नजदीक रेत की खान में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के दबने के बाद आसपास के लोगों व अन्य मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

सोलन (ब्यूरो): सोलन जिला के सलोगड़ा के नजदीक रेत की खान में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के दबने के बाद आसपास के लोगों व अन्य मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज किए हैं। मृतक की पहचान लाल सिंह के तौर पर हुई है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!