Solan: नवोदय विद्यालय कुनिहार के स्कूली बच्चों ने सीखी यह कला

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2024 02:22 PM

kunihar navodaya vidyalaya children deepak

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में बेगलेस डे के दौरान एकदिवसीय मिट्टी के बर्तन बनाए जाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र व्यावहारिक अनुभव के साथ मिट्टी के बर्तन बनाने की कला को सीखते हैं।

कुनिहार (नेगी): जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में बेगलेस डे के दौरान एकदिवसीय मिट्टी के बर्तन बनाए जाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र व्यावहारिक अनुभव के साथ मिट्टी के बर्तन बनाने की कला को सीखते हैं। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार केके यादव की देखरेख में आयोजित उक्त कार्यशाला के दौरान कुंभकार द्वारा मिट्टी के बर्तन और अन्य आकृतियां बनाने की विधि को प्रत्यक्ष रूप से बताया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा भी मिट्टी के दीपक एवं अन्य बस्तुओं को स्वरूप देने का प्रयास किया। बच्चों में मिट्टी की कला को सीखने का उत्साह देखा गया। प्राचार्य केके यादव ने विद्यार्थियों को लोकल फॉर वोकल का मार्गदर्शन किया। जिसमें छात्रों को इस दीपावली के लिए मिट्टी के दीपक बनाने और इसे बाजार से न खरीदने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने मिट्टी की कला की पुरातन संस्कृति से भी बच्चों को अवगत करवाया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!