महिला से जानवरों से भी बदतर व्यवहार कर किया गैंगरेप

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Apr, 2021 10:47 PM

kullu woman gangrape

जिला मुख्यालय से सटे अप्पर वैली के एक गांव में महिला से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात हुई है। पीड़ित महिला ने कुल्लू महिला थाने में आकर मामले को लेकर लिखित शिकायत की है।

कुल्लू (ब्यूरो): जिला मुख्यालय से सटे अप्पर वैली के एक गांव में महिला से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात हुई है। पीड़ित महिला ने कुल्लू महिला थाने में आकर मामले को लेकर लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के साथ आरोपियों ने जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया है। पता चला है कि महिला के पांव में भी इस वारदात के दौरान चोट आई है। महिला के पांव में फ्रैक्चर की भी चर्चा है। महिला एक सरकारी महकमे की कर्मचारी भी बताई जा रही है। महिला थाना कुल्लू की टीम बारीकी से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित महिला को देर रात मैडीकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला के साथ इस प्रकार के अमानवीय व्यवहार से लोगों में रोष है। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई हो। देवभूमि में ऐसी वारदात से हर कोई सकते में है। ऐसी वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ  लोगों में भारी रोष है। एस.पी. गौरव सिंह ने कहा कि महिला का मैडीकल करवाया जा रहा है तथा आरोपी अभी थाने में हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!