कुलदीप सिंह पठानिया के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर भटियात में आतिशबाजी, युवाओं ने लगाए नारे

Edited By Vijay, Updated: 04 Jan, 2023 05:21 PM

kuldeep singh pathania

भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भटियात की जनता में खुशी की लहर छा गई है। इस मौके पर युवाओं ने आतिशबाजी के साथ कुलदीप सिंह पठानिया के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए।

चम्बा (शिव): भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भटियात की जनता में खुशी की लहर छा गई है। इस खुशी के मौके पर युवाओं ने अपने क्षेत्र में आतिशबाजी के साथ कुलदीप सिंह पठानिया के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए। चम्बा जिले के लोग अपने इस विधायक से उम्मीद लगाए हुए हैं कि जिले में भाजपा के कार्यकाल के दौरान जो अधूरे काम बचे हुए हैं, उनको नए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया प्राथमिकता के तौर पर अवश्य पूरा करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। भटियात से चुनाव जीते कुलदीप सिंह पठानिया पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन बने थे। हालांकि उस दौरान वे चुनाव हार गए थे लेकिन उनकी वरिष्ठता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। कुलदीप सिंह पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2007 और 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!