जानिए हिमाचल के किस जिले में 100 रुपए लीटर बिक रहा पैट्रोल

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2021 12:14 AM

know in which district of himachal petrol is being sold for rs 100 liter

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थापित पैट्रोल पंप ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे ऊंचे तथा भारत-तिब्बत सीमा के सबसे आखिरी काजा स्थित पैट्रोल पंप में 29 जून को पैट्रोल के दाम 100...

मनाली (सोनू): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थापित पैट्रोल पंप ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे ऊंचे तथा भारत-तिब्बत सीमा के सबसे आखिरी काजा स्थित पैट्रोल पंप में 29 जून को पैट्रोल के दाम 100 रुपए पहुंच गए। शिमला से करीब 425 किलोमीटर और समुद्र तल से 3,800 मीटर ऊंचाई पर एक छोटा-सा कस्बा काजा है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में मौजूद इस कस्बे की खूबसूरती देखते ही बनती है लेकिन इस कस्बे का रुतबा अब पैट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर होने से भी ऊंचा हो गया है। प्रदेश में स्थित सभी पैट्रोल पंपों में इस पैट्रोल पंप ने रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!