Kangra: महिला पंजाब से लाकर बेचती थी देसी शराब, गिरफ्तार

Edited By Rahul Singh, Updated: 25 Aug, 2024 10:16 AM

kangra woman used to bring country liquor from punjab and sell it arrested

पुलिस थाना इंदौरा के तहत गांव पाधियां भोग्रवां में एक महिला को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। बता दें कि यह महिला पंजाब से सस्ते दाम पर शराब लाकर अपने घर में अवैध रूप से बेच रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात को उसके घर पर दबिश दी।

कांगड़ा। पुलिस थाना इंदौरा के तहत गांव पाधियां भोग्रवां में एक महिला को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। बता दें कि यह महिला पंजाब से सस्ते दाम पर शराब लाकर अपने घर में अवैध रूप से बेच रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात को उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने महिला के घर से पांच पेटी देसी शराब की बरामद कीं।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि इस शराब पर पंजाब का मार्का लगा हुआ था। पुलिस ने 56 बोतलें पकड़ीं। पकड़ी गई महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी बलदेव उर्फ काका निवासी पाधियां भोग्रवां तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!