Kangra News: मनेई में घर के समीप टहल रहे संजय की ऐसे हुई मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jul, 2024 08:50 PM

kangra snake sanjay death

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनेई का संजय कुमार (40) देर रात घर के समीप टहल रहा था कि वहां पर अंधेरे में उसे सांप ने काट लिया।

कांगड़ा (कालड़ा): विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनेई का संजय कुमार (40) देर रात घर के समीप टहल रहा था कि वहां पर अंधेरे में उसे सांप ने काट लिया। उसे तुरंत घर के अन्य सदस्यों द्वारा डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान संजय कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!