Kangra: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 2 चोर गिरोहों के 5 सदस्य काबू

Edited By Rahul Singh, Updated: 24 Aug, 2024 11:53 AM

kangra police got big success 5 members of 2 thief gangs arrested

जोगिंद्रनगर पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता उस समय मिली जब उसने जोगिंद्रनगर क्षेत्र में हो रही चोरियों में शामिल 2 चोर गिरोहों के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। चोरों द्वारा 2 अगस्त को जोगिंद्रनगर के काली माता की मूर्ति की नत्थ चुराई गई थी। इस चोरी...

मंडी (विनोद): जोगिंद्रनगर पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता उस समय मिली जब उसने जोगिंद्रनगर क्षेत्र में हो रही चोरियों में शामिल 2 चोर गिरोहों के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। चोरों द्वारा 2 अगस्त को जोगिंद्रनगर के काली माता की मूर्ति की नत्थ चुराई गई थी। इस चोरी की शिकायत 22 अगस्त की मंदिर के पुजारी संजीव कुमार ने पुलिस में की थी।

अपनी शिकायत में पुजारी ने कहा था वह मंदिर से बाहर गए थे और वापस आने पर पता चला कि 2 अगस्त को गरोडू निवासी रोहित रिपोर्ट अन्य जिसे रोहित पीटर कह रहा था,मंदिर से बाहर निकले थे और इन्हें उसके भाई ने देखा था। उन्हें देखते ही वे भाग गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार किया जिन्हें न्यायालय में पेश कर 25 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है।

3 युवकों से सोने की चेन, 2 अंगूठियां व 2 कांटे बरामद

दूसरे मामले के तहत पुलिस ने 3 युवकों विशाल उर्फ माफिया निवासी बालकरूपी, सुनील कुमार निवासी समलोट तथा स्वर्ण निवासी मोहनघाटी को गिरफ्तार किया है। इन सभी युवकों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है। थाना प्रभारी सकिनी कपूर ने बताया कि इन आरोपियों से एक सोने की चेन, 2 अंगूठियां व 2 कटि बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि चोरी के मामलों में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों गंद्रनगर पुलिस ने 2 चोर से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले अनजान व्यक्तियों रोके सदस्य किए काबू पर नजर अवश्य रखें।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!