Kangra: मिनी सचिवालय की लिफ्ट में एक घंटा फंसे रहे महिला व बच्चा

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Nov, 2025 05:45 PM

kangra lift woman child stranded

मिनी सचिवालय कांगड़ा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला और बच्चा लिफ्ट में फंस गए। बाद में उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। हुआ यूं कि उक्त महिला व बच्चा पिछले कई हफ्तों से खराब पड़ी लिफ्ट में सवार हो गए।

कांगड़ा (अविनाश): मिनी सचिवालय कांगड़ा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला और बच्चा लिफ्ट में फंस गए। बाद में उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। हुआ यूं कि उक्त महिला व बच्चा पिछले कई हफ्तों से खराब पड़ी लिफ्ट में सवार हो गए। लिफ्ट में फंसे होने की खबर जैसे ही मिनी सचिवालय के अधिकारियों और कर्मियों को पता चली तो उन्हें बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे दोनों रिश्ते में मामी भांजे को बाहर निकाला।

इस दौरान लिफ्ट में फंसे लोगों को मिनी सचिवालय के कर्मियों द्वारा बाहर से ही उनका हौसला देते रहे। मिली जानकारी अनुसार पिछले कई हफ्तों से मिनी सचिवालय की लिफ्ट खराब पड़ी हुई थी और न ही प्रशासन द्वारा लिफ्ट के बाहर कोई सूचना बोर्ड लगाया हुआ था। हालांकि नीचे से ऊपर जाते वक्त लिफ्ट धरातल और फर्स्ट फ्लोर के बीच में ही रुक गई थी लोगों ने लिफ्ट के दरवाजों को किसी वस्तु की सहायता से थोड़ा खोलकर उन्हें खींचकर बाहर निकाला तब जाकर महिला व बच्चे ने राहत की सांस ली।

नो सर्विस का बोर्ड लगा दिया, जल्द ठीक करवाई जाएगी लिफ्ट : रमन
इस संबंध में बात करने पर नायब तहसीलदार रमन कायस्था ने बताया कि खराब लिफ्ट को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा, खराब पड़ी लिफ्ट के बाहर नो सर्विस का बोर्ड लगा दिया है। वही आज फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!