हिमाचल के JP नड्डा ने संभाली राष्ट्रीय दल भाजपा की कमान(Video)

Edited By kirti, Updated: 20 Jan, 2020 04:02 PM

बिलासपुर के जगत प्रकाश नड्डा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने वाली भाजपा की सरदारी संभालेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी राधामोहन सिंह ने इसकी घोषणा...

बिलासपुर(मुकेश): बिलासपुर के जगत प्रकाश नड्डा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने वाली भाजपा की सरदारी संभालेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी राधामोहन सिंह ने इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय कार्यालय में संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। इसके बाद पहली बार भाजपा की कमान पहाड़ी राज्य का कोई नेता संभालेगा।

नड्डा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
जयराम ठाकुर एवं भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने वाले वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के पहले नेता हैं। अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी को लेकर हिमाचल बीजेपी के नेता दिल्ली पहुंच गए है और विजयपुर गांव में भी ग्रामीणों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीण मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे है।

PunjabKesari
 नड्डा के राजनीति सफर की शुरुआत वर्ष 1975 में जेपी आंदोलन से हुई थी। देश के सबसे बड़े आंदोलनों में गिने जाने वाले इस आंदोलन में जगत प्रकाश नड्डा ने भी भाग लिया था। इस आंदोलन में भाग लेने के बाद जेपी नड्डा बिहार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 1977 में अपने कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव लड़ा था और इस चुनाव को जीतकर वे पटना विश्वविद्यालय के सचिव बने थे। नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे हैं। उनके पिता एनएल नड्डा रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर थे। पटना विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई की। वर्ष 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह विद्यार्थी परिषद के बैनर तले अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में नड्डा आगे बढ़ते गए।
PunjabKesari

विधानसभा का चुनाव लड़ने के बाद बीजेपी विधायक दल के नेता बने
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के गांव विजयपुर के मूल निवासी जेपी नड्डा वर्ष 1993 में विधानसभा का चुनाव लड़ने के बाद बीजेपी विधायक दल के नेता बने थे। वर्ष 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा ने प्रेम कुमार धूमल के नाम का प्रस्ताव सीएम के तौर पर किया था। इसके बाद सन 2007 में जेपी नड्डा दुबारा विधायक बने और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में उन्हें वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नोलॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया। जिसके बाद वर्ष 2012 में उन्हें राज्यसभा सांसद चुना गया. इसके बाद वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का दर्जा मिला। जिसके बाद 2019 में दुबारा मोदी सरकार आने पर उन्हें मंत्री मंडल से हटाकर संगठन में जगह दी गई और उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
PunjabKesari

ताजपोशी से पहले कुल देवी के दरबार में विशेष पूजा
बताया जा रहा है कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ताजपोशी से पहले कुल देवी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना हुई। नड्डा की मां नयना देवी उनकी कुल देवी है। यहां पर स्थानीय पुजारियों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा की सफलता को लेकर पूजा अर्चना की गई। ताकि उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल सफल रहे और वह देश और प्रदेश के उत्थान के लिए कार्य कर सकें।
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि जब भी जेपी नड्डा को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो वे सर्व प्रथम अपनी कुलदेवी माता नैना देवी के दरबार में परिवार सहित पहुंचते हैं। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद भी जब वे हिमाचल दौरे पर आए तो सबसे पहले उन्होंने नयना देवी के दर्शन किए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!