JP Nadda घर पर मनाएंगे दीवाली, बिलासपुर में होगा ‘दीप मिलन’ कार्यक्रम

Edited By Vijay, Updated: 04 Nov, 2018 06:15 PM

jp nadda celebrate the diwali festival on home

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इस साल भी दीवाली का त्यौहार बिलासपुर में विजयपुर स्थित अपने घर में ही मनाएंगे। ‘दीप मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से इस त्यौहार की खुशियां अपने पुराने साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाने के लिए नड्डा...

बिलासपुर (मुकेश): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इस साल भी दीवाली का त्यौहार बिलासपुर में विजयपुर स्थित अपने घर में ही मनाएंगे। ‘दीप मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से इस त्यौहार की खुशियां अपने पुराने साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाने के लिए नड्डा सोमवार शाम बिलासपुर पहुंच जाएंगे। स्वास्थ्य जैसे बड़े और महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी और व्यस्तता के बावजूद केंद्रीय मंत्री  कुछ खास मौकों पर अपने गृह जिला बिलासपुर में पहुंचते रहे हैं।

दुर्गा पूजा उत्सव में भी कर चुके हैं शिरकत
भाजपा हाईकमान ने उन्हें तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी भी नियुक्त किया है। इसके चलते उनकी व्यस्तता और अधिक बढ़ गई है। इसके बावजूद गत अक्तूबर माह में नड्डा हर साल की तरह शहर के धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में दुर्गा पूजा उत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। अब वह दीवाली पर्व के चलते घर आ रहे हैं। तीन सप्ताह से भी कम समय के भीतर अपने गृह जिला का यह उनका दूसरा दौरा होगा।

9 नवम्बर को दिल्ली रवाना होंगे नड्डा
जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री 5 नवम्बर को शाम के समय बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी डा. मल्लिका नड्डा भी उनके साथ होंगी। 6 से 8 नवम्बर तक केंद्रीय मंत्री बिलासपुर में ही रहेंगे। इस दौरान वह विजयपुर स्थित अपने आवास में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अन्य लोगों के साथ दीवाली पर ‘दीप मिलन’ कार्यक्रम के साथ ही कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। 9 नवम्बर को वह सुबह 11 बजे बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!