हिमाचल का बढ़ा मान, जयराम ठाकुर देश के बैस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2020 05:35 PM

jairam thakur declared best performing chief minister of the country

जल शक्ति एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देश की एक इंडिपैंडैंट एजैंसी आईएएनएस-सी वोटर सर्वे द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर देश का बैस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री और भाजपा शासित...

शिमला (योगराज): जल शक्ति एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देश की एक इंडिपैंडैंट एजैंसी आईएएनएस-सी वोटर सर्वे द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर देश का बैस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री और भाजपा शासित राज्यों में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर बधाई दी है। मंत्रियों ने कहा कि ये सर्वे संबंधित राज्यों में सभी मुख्यमंत्रियों की संतोषजनक रेटिंग के आधार पर किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सैटिस्फैक्शन का शुद्ध प्रतिशत 73.96 है जोकि अधिकांश बड़े राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है। उन्होंने बताया कि सैटिस्फैक्शन का शुद्ध प्रतिशत कर्नाटक में 67.21, असम में 67.17, मध्य प्रदेश में 58.73, गुजरात में 58.53 व उत्तर प्रदेश में 57.81 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सैटिस्फैक्शन का औसत 57.36 प्रतिशत है।

मंत्रियों ने कहा कि राज्य के लिए भी यह गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा शासित राज्यों में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थान दिया गया है और देश के 7वें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप उभरे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है बल्कि राज्य में कोरोना महामारी से भी प्रभावी तरीके से निपट रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सर्दी, जुकाम जैसे लक्षणों वाले लोगों की पहचान करने के लिए शुरू किए गए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान जैसे कदमों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहना की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!