जयराम पहुंचे कौंडल के घर, परिवार वालों को दी सांत्वना

Edited By kirti, Updated: 20 Mar, 2020 02:45 PM

jairam reached kaundal s house gave condolences to the family

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झंडूता विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे रिखीराम कौंडल के हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद उनके परिजनों से मिलने शाहतलाई के जोल घराण स्थित आवास पहुंचे। जहां सीएम ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की...

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झंडूता विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे रिखीराम कौंडल के हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद उनके परिजनों से मिलने शाहतलाई के जोल घराण स्थित आवास पहुंचे। जहां सीएम ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की बात कही। तलाई हेलिपैड पर अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचे सीएम ने गार्ड ऑफ ऑनर ना लेते हुए सीधे रिखीराम कौंडल आवास पर पहुंचे। वहीं उनके साथ झंडूता से मौजूद विधायक जीतराम कटवाल सहित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 17 मार्च को रिखीराम कौंडल का हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया था। जहां राजकीय सम्मान के साथ गोविंद सागर झील के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं कौंडल पांच बार विधायक होने के साथ ही राज्य मन्त्री व विधानसभा उपाध्यक्ष रहे है। वहीं सीएम ने रिखीराम कौंडल की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए उनके कार्यकाल को विकास से परिपूर्ण व जनता के प्रिय नेताओं में से एक बताया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!