छत्तीसगढ़ व बंगाल की घटनाओं ने महिलाओं को किया शर्मसार : बबिता फोगाट

Edited By Vijay, Updated: 27 Jul, 2023 07:16 PM

international woman wrestler babita phogat

देश में महिलाओं को सुरक्षा व सुरक्षित वातावरण प्रदान करना सरकार का दायित्व है। छत्तीसगढ़ व बंगाल की घटनाओं ने महिलाओं को शर्मसार किया है।

75 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गेयटी थिएटर में मनाया अमृत महोत्सव 
शिमला (अम्बादत्त):
देश में महिलाओं को सुरक्षा व सुरक्षित वातावरण प्रदान करना सरकार का दायित्व है। छत्तीसगढ़ व बंगाल की घटनाओं ने महिलाओं को शर्मसार किया है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबिता फोगाट ने वीरवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रशासन की दुव्र्यवस्था से आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इससे महिलाएं ही नहीं, मानवता भी शर्मसार हो रही है। यह देश के लिए ङ्क्षचता का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं की सुरक्षा पर ङ्क्षचता व्यक्त की है तथा उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों को महिलाओं की सुरक्षा व सुरक्षित वातावरण देने को कहा है। 

मणिपुर घटना पर कुछ नहीं बोलीं फोगाट
मणिपुर घटना को लेकर पूछे सवाल में बबिता फोगाट ने कहा कि मणिपुर की ही घटना क्यों नजर आती है। उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा तथा सवाल के जवाब को पलट दिया। उन्होंने इस प्रश्न को देश में अन्य राज्य की घटनाओं से जोड़ दिया। वहीं उनसे जब पहलवानों के धरने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी ओलिम्पिक की तैयारियों में जुट गए हैं। मुझे प्रधानमंत्री और न्यायपालिका पर विश्वास है।  

यह वर्ष एबीवीपी के हरेक कार्यकर्ता के लिए महत्वपूर्ण वर्ष
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थी परिषद ने गेयटी थिएटर में अमृत महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शरण शाही मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबिता फोगाट उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रो. राज शरण शाही ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज बड़ा छात्र संगठन बना है। उसमें हर उस वर्ग के लोगों का सहयोग रहा है, जिन्होंने राष्ट्र हित, समाज हित और छात्र हित के लिए अपना कुछ न कुछ योगदान किसी न किसी माध्यम से दिया है। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद के हरेक कार्यकर्ता लिए अति महत्वपूर्ण वर्ष है। 

एबीवीपी के मिशन साहसी कार्यक्रम की सराहना की
अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबिता फोगाट ने विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित मिशन साहसी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद को ऐसे और कार्यक्रम छात्राओं के लिए करवाने चाहिए और जहां मेरे सहयोग व सहायता की जरूरत होगी, वह मैं करूंगी। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम अमृत महोत्सव समारोह की सभी को शुभकामनाएं दीं। अमृत महोत्सव समारोह कार्यक्रम में देश व प्रदेश का नाम ऊंचा करने वाले व सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित भी किया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!