RSETI की पहल: 34 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, आचार-पापड़ से बढ़ाएंगी घर की आय

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Nov, 2025 05:04 PM

rseti initiative 34 women become self reliant

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 34 महिलाओं को आचार, पापड़ और मसाला पाउडर इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया...

 

हमीरपुर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 34 महिलाओं को आचार, पापड़ और मसाला पाउडर इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के मुख्य अभियंता पंकज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए पंकज शर्मा ने कहा कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं घर पर ही अपना उद्यम स्थापित करके अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं। महिलाओं को इस दिशा में प्रयास करने चाहिए। इसमें बैंक भी उनकी मदद कर सकते हैं। इससे पहले, संस्थान के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता वतन सिंह, शिविर के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा, पूनम परमार, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!