14 वीं नेशनल राफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय सेना टीम बनी ने जीती ओवरऑल गोल्ड ट्रॉफी

Edited By prashant sharma, Updated: 30 Mar, 2021 11:00 AM

indian army team wins overall gold trophy in 14th national rafting championship

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित 14 वीं नेशनल राफ्टिंग चैंपियनशिप में 23 मार्च से 28 मार्च तक सतलुज नदी में पंदोह सुन्नी शिमला में आयोजित हुई। जिसमें भारतीय सेना टीम ने ओवरऑल में गोल्ड ट्रॉफी जीती।

कुल्लू (दिलीप ठाकुर) : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित 14 वीं नेशनल राफ्टिंग चैंपियनशिप में 23 मार्च से 28 मार्च तक सतलुज नदी में पंदोह सुन्नी शिमला में आयोजित हुई। जिसमें भारतीय सेना टीम ने ओवरऑल में गोल्ड ट्रॉफी जीती। जिसमें हिमाचल प्रदेश माउंटेनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम ओवरऑल में ब्राऊन्स ट्रॉफी जीती। राष्ट्रीय राफ्टिंग की चैंपियनशिप में पूरे देश से दर्जनों टीमों ने भाग लिया। जिनमें भारतीय सेना की 5 टीमों , बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 4 टीमों , पंजाब पुलिस की टीम, हैदराबाद, जम्मू कश्मीर की टीम, अरुणाचल प्रदेश की टीम, एवं हिमाचल प्रदेश की माउंटेनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम ने हिस्सा लिया। इनमें पुरूष और महिला वर्ग 4 कैटेगिरी में राफ्टिंग खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें स्प्रिंट आर एक्स 500 मीटर पुरुष वर्ग हिमाचल प्रदेश माउंटेनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम ने गोल्ड, भारतीय सेना सिल्वर, भारतीय सेना ब्राऊंस, मैराथन 8 किलोमीटर भारतीय सेना गोल्ड, भारतीय सेना सिल्वर और बॉऊन मेडल जीते, सलालम में भारतीय सेना ने गोल्ड, सिल्वर, ब्राऊन मेडल जीते। 

पुरूष महिला मिक्स आर एक्स 500 मीटर गोल्ड हिमाचल प्रदेश की माउंटेनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम, बीएसएफ सिल्वर, बीएसएफ ब्राऊंस मेडल और डाउन रिवर रेस महिला 8 किलोमीटर में हिमाचल प्रदेश माउंटेनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम ने सिल्वर जीता, बीएसएफ गोल्ड मेडल, ब्राऊन जीता। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश माउंटेनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम पुरूष वर्ग में खिलाड़ी गिमनर  सिंह, नवीन पन्ने लाल, अक्षित, अरविंद महिला वर्ग आरती कौंडल, निधि, सिमरन कलटा, जमुना कालटा भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के सचिव देवेश कुमार ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अटल बिहारी माऊट्रेनिंग पर्वतारोहण संस्थान निदेशक नीरज राणा ने बताया कि 14 वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ओवरऑल ब्राऊंस बिंनर टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश माउंटेनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम ने 2 गोल्ड मेडल 1 सिल्वर मेडल 1 ब्राऊंस मेडल लेकर ओवरऑल प्रतियोगिता में 3 स्थान प्राप्त किया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता टीम भारतीय सेना की फ्रांस में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!