नगर व जरी ब्लॉक की कमान दिशा के हाथ में

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Feb, 2021 05:01 PM

in the direction of command direction of city and zari blocks

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में आशा वर्कर की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर सैकड़ों आशा वर्करों ने इस बैठक में बढ़ चढ़कर भाग लिया। तो वही इस अवसर पर जिला नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

कुल्लू (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में आशा वर्कर की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर सैकड़ों आशा वर्करों ने इस बैठक में बढ़ चढ़कर भाग लिया। तो वही इस अवसर पर जिला नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। वही सर्वसहमति से दिशा देवी को अध्यक्ष चुना गया। कार्यालय प्रभारी लीना देवी, महासचिव के लिए निर्मला देवी, तृप्ता देवी, कमला को, वरिष्ट उपाध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष आरती देवी, इंदू देवी, रजनी को चुना, प्रेस सचिव के लिए नुदा कुमारी, मंच संचालन के लिए अनीता देवी, कार्यालय सचिव लीना देवी को, संगठन सचिव के लिए दीपा ठाकुर, मुख्य सलाहकार चमना देवी, दीपा व सुभद्रा को मुख्य वक्ता के लिउ तारना देवी को चुना गया। वही आशा वर्कर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। 

आशा वर्कर की अध्यक्ष दिशा देवी ने बताया कि नगर और जरी ब्लॉक की आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में आशा वर्करों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा जो दिशा निर्देश उन्हें दिए जाते हैं उन्हें बखूबी से करते आ रहे हैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में आशा वर्करों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्य किया। आशा वर्कर कार्य तो करती है। उसके हिसाब से उन्हें वेतन बहुत कम मिलता है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुहार लगाई है कि उनकी स्थाई पॉलिसी बनाई जाए।

दूसरे राज्यों की तर्ज पर भी उन्हें वेतन मिलना चाहिए। जो उन्हें वेतन मिलता है मिलता आ रहा है उनसे उनका परिवार का पालन पोषण नहीं हो रहा है। सरकार के द्वारा उन्हें 500 वेतन बढ़ाया गया था जिसके लिए वे प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी ट्रेनिंग होती है या फिर एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए जाते हैं, तो उन्हें उसका किराए टीएडी भी मिलना चाहिए। अनीता ने बताया कि कोरोना कॉल में आशा वर्करों ने कार्य किया है। बहुत सी ऐसी आशा वर्कर हैं जो कि बहुत अति दुर्गम स्थान से आती है और उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वे सरकार से एक ही मांग चाहते हैं कि उनकी स्थाई पॉलिसी बनाए जाए साथ ही जो टीएडीए की भी उन्हें सुविधा दी जाए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!