पांवटा साहिब में हाथियों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, गेहूं की फसल रौंदी, वन विभाग ने दी ये सलाह

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Feb, 2026 02:40 PM

villagers in paonta sahib are terrified by the terror of elephants

Sirmaur News: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बातामंडी गांव में मंगलवार रात हाथियों ने धावा बोलकर करीब एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल को रौंद दिया। पिछले महज 10 दिनों के भीतर इलाके में...

Sirmaur News: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बातामंडी गांव में मंगलवार रात हाथियों ने धावा बोलकर करीब एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल को रौंद दिया। पिछले महज 10 दिनों के भीतर इलाके में यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय किसानों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।

फार्मा फ्रेश कंपनी के खेतों को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, बातामंडी बीट के समीप स्थित 'फार्मा फ्रेश' कंपनी की मालिक के खेतों में हाथियों के झुंड ने रात के अंधेरे में जमकर उत्पात मचाया। वन विभाग की टीम के अनुसार, मौके पर एक मादा हाथी और उसके बच्चे के पदचिह्न और गोबर पाए गए हैं। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। इससे पहले 14 फरवरी को घुतनपुर गांव में भी दो हाथियों ने कई किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था।

वन विभाग की चेतावनी

लगातार बढ़ती हाथी-मानव द्वंद्व की घटनाओं के मद्देनजर वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डीएफओ पांवटा साहिब, वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में वन रक्षक हिमानी के नेतृत्व में टीम तैनात कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को निर्देश दिए गए हैं कि हाथियों के झुंड को देखकर उन्हें भगाने के लिए खुद जोखिम न उठाएं। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें। टीम नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही है, ताकि नियमों के अनुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सके।

रिहायशी इलाकों में बढ़ा डर

जंगल से सटे रिहायशी और खेतीबाड़ी क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही बढ़ने से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीण अब रात के समय खेतों की रखवाली करने से भी डर रहे हैं। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर आसपास के सभी गांवों में 'अलर्ट' जारी कर दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!