ज़रूरी सूचना: कल इन गांवों में लगेगा Power Cut! जानें प्रभावित क्षेत्र

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Dec, 2025 11:50 AM

important notice these villages will face power cuts tomorrow

66 के.वी. भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, ताकि 22 के. वी. अकपा-खारो फीडर के रूट में बदलाव का कार्य किया जा सके और 66 के. वी. भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन और 22 के. वी. अकपा-खारो फीडर के बीच...

रिकांगपिओ (ब्यूरो): 66 के.वी. भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, ताकि 22 के. वी. अकपा-खारो फीडर के रूट में बदलाव का कार्य किया जा सके और 66 के. वी. भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन और 22 के. वी. अकपा-खारो फीडर के बीच सुरक्षा दूरी बनाए रखी जा सके।

इस बात की जानकारी वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि 66/22 के. वी. सब-स्टेशन अकपा मुरम्मत कार्य के चलते 13 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक पूह और स्पीति ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!