जरूरी सूचना! 7 अक्टूबर को सोलन में रहेगी बिजली गुल​​​​​​​, देखें कौन से होंगे प्रभावित इलाके

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Oct, 2025 09:09 AM

important information solan will experience a power outage on october 7th

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 07 अक्तूबर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 07 अक्तूबर, 2025 को...

सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 07 अक्तूबर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 07 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक कथेड़, न्यू कथेड़, कथेड़ बाई पास, नया बस अड्डा, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, पुराना पॉवर हाउस मार्ग, चामुंडा कॉलोनी, आई.टी.आई. के समीप एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम एवं किन्ही अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!