हिमाचल में चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर, चम्बा में मकानों की छतें उड़ीं

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2021 12:09 AM

impact of cyclonic storm tauktae in himachal

देश के तटीय क्षेत्रों में कहर बरपाने वाले चक्रवाती तूफान ताउते का हिमाचल प्रदेश में भी आंशिक असर देखा गया। ताउते और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वीरवार की मध्यरात्रि अंधड़ के साथ बादल गर्जन के साथ बारिश हुई। मैदानी...

शिमला (हैडली): देश के तटीय क्षेत्रों में कहर बरपाने वाले चक्रवाती तूफान ताउते का हिमाचल प्रदेश में भी आंशिक असर देखा गया। ताउते और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वीरवार की मध्यरात्रि अंधड़ के साथ बादल गर्जन के साथ बारिश हुई। मैदानी इलाकों हमीरपुर, बिलासपुर, चम्बा कांगड़ा और ऊना में कुछ जगहों पर तूफान चला। चम्बा जिला में कई मकानों की छतें उड़ गईं तो कांगड़ा में कई जगह पेड़ गिर गए। कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में तेज तूफान के कारण आम की फसल को काफी नुक्सान पहुंचा है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीसा में सर्वाधिक 41 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने 2 दिन पहले प्रदेश में चक्रवाती तूफान ताऊते को लेकर अलर्ट जारी किया था। हालांकि शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ  होने से लोगों को खराब मौसम से राहत मिली।
PunjabKesari, Ankush Image

जयसिंहपुर के लाहड़ू का युवक लापता

ताउते तूफान की चपेट में आने से जयसिंहपुर के गांव लाहड़ू का युवक अंकुश भी लापता हो गया है। अंकुश मर्चैंट नेवी में नौकरी करता है। उनका जहाज टग गलोरी 17 मई को समुद्र में समा गया। अंकुश के पिता सुरिन्द्र कुमार ने सरकार से उपमंडल अधिकारी जयसिंहपुर के माध्यम से सरकार से मांग की है कि महाराष्ट्र प्रशासन के संपर्क कर उनके बेटे बारे पता करें। बता दें कि कांगड़ा जिला के ही शाहपुर की पंचायत लांझनी का पवन कटोच भी लापता है।

5 दिन मौसम साफ रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा। वहीं शेष भागों में 24 मई से मौसम खुलेगा। 27 मई को पूरे प्रदेश में फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में 23 मई तक गरज के साथ बादलों के बरसने के आसार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!