Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2022 09:00 PM

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने वीरवार को बीकॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीकॉम की मैरिट सूची में लड़कियों का दबदबा रहा। मैरिट सूची में 13 लड़कियां शामिल हैं जबकि एक भी लड़का जगह बनाने में सफल नहीं हो पाया है।
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने वीरवार को बीकॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीकॉम की मैरिट सूची में लड़कियों का दबदबा रहा। मैरिट सूची में 13 लड़कियां शामिल हैं जबकि एक भी लड़का जगह बनाने में सफल नहीं हो पाया है।
मैरिट सूची में डीएवी काॅलेज कांगड़ा की अंकिता ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा डीएवी काॅलेज कांगड़ा की ही इशिता आनंद ने दूसरा, राजकीय काॅलेज ढलियारा (कांगड़ा) की रुचि भाटिया ने तीसरा, डीएवी काॅलेज कांगड़ा की चारू धीमान ने चौथा, राजकीय डिग्री कालेज चिंतपूर्णी की दीक्षा ठाकुर ने 5वां, ढलियारा कालेज की रिहा जसवाल ने छठा, ढलियारा काॅलेज की शिवानी भारद्वाज ने 7वां, राजकीय काॅलेज सरस्वतीनगर (रोहड़ू) की तमन्ना ने 8वां, बीबीएन काॅलेज चकमोह (हमीरपुर) की लता कुमारी ने 9वां, राजकीय काॅलेज बलद्वाड़ा (मंडी) की ललिता ने 10वां, रामपुर काॅलेज की अलिशा ने 11वां, बीबीएन काॅलेज चकमोह (हमीरपुर) की अशाना ने 13वां और डीएवी काॅलेज कांगड़ा की ईशा ठाकुर ने मैरिट में 13वां स्थान हासिल किया है।
विश्वविद्यालय ने परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों के लॉग इन आईडी पर उपलब्ध करवा दिया है। हालांकि विश्वविद्यालय ने बीकॉम अंतिम वर्ष पास प्रतिशतता की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं बीते अप्रैल-मई माह में हुई थीं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here