J&K में मंडी के सैनिक ने खुद को मारी गोली, ऊना के युवक की सऊदी अरब में मौत, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2022 11:52 PM

hp top 10 news

प्रदेश में बारिश के कारण भारी नुक्सान हो रहा है। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में विधानसभा चुनावों के रोडमैप पर मंथन किया गया। कुल्लू जिले के निरमंड पहाड़ी खिसकने से लोट गांव को खतरा पैदा हो गया है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में बारिश के कारण भारी नुक्सान हो रहा है। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में विधानसभा चुनावों के रोडमैप पर मंथन किया गया। कुल्लू जिले के निरमंड पहाड़ी खिसकने से लोट गांव को खतरा पैदा हो गया है। सऊदी अरब में हुए एक सड़क हादसे में ऊना जिले के सलोह गांव के युवक की मौत हो गई है। मंडी जिले के पधर के सैनिक ने जम्मू-कश्मीर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में 10 व 11 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में बारिश के कारण भारी नुक्सान हो रहा है। स्थिति यह है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन से सड़क, बिजली और पानी की आपूर्ति ठप्प पड़ने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान हालांकि मानसून की रफ्तार धीमी रही लेकिन भूस्खलन का दौर जारी रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

पधर के सैनिक ने खुद को मारी गोली
मंडी जिला के पधर क्षेत्र के एक सैनिक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक यह मामला जम्मू-कश्मीर के मीरा साहब में हुआ है। सेना में सेवारत हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पधर स्थित सुराहण गांव के सैनिक योगेश कुमार ने सोमवार देर रात साढ़े 12 बजे खुद को गोली मार ली। उस वक्त सैनिक क्वार्टर गार्ड नाइट ड्यूटी पर था।

BJP कोर ग्रुप की बैठक में विधानसभा चुनावों के रोडमैप पर मंथन
प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में विधानसभा चुनावों के रोडमैप पर मंथन किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जीत ही टिकट का आधार होगा। इसके लिए हारने वाले विधायकों व मंत्रियों के टिकट तक काटे जा सकते हैं। यानी इनके स्थान पर जीतने वाले नए चेहरों पर पार्टी दाव खेलेगी।

सऊदी अरब में सड़क हादसा, सलोह के युवक की मौत
विधानसभा हरोली के गांव सलोह के वार्ड नम्बर-6 निवासी विनोद कुमार पुत्र मनजीत सिंह की सऊदी अरब में मौत हो गई है। वहां पर वह ड्राइवर का कार्य करते हुए सड़क हादसे का शिकार हुआ है। जानकारी के अनुसार विनोद वर्ष 2020 के जनवरी माह में किसी कंपनी में कार्य हेतु गया था। वहां जाकर कुछ समय कंपनी में कार्य करके उसे छोड़कर वह अपना निजी कार्य करने लगा।

निरमंड में पहाड़ी खिसकी, लोट गांव के 50 घर करवाए खाली
निरमंड में पहाड़ी दरकने के कारण गवाल के लोट गांव को प्रशासन ने खाली करवा दिया है। इस गांव में लगभग 50 घरों को खाली करवाकर इनमें रह रहे लोगों को उनके रिश्तेदारों और साथ लगते गांव में रहने वाले लोगों के घर शिफ्ट कर दिया गया है। गांव के ठीक ऊपर पहाड़ी में करीब 2 मीटर चौड़ी और 100 मीटर लंबी दरार आ गई है जिससे पहाड़ी का दरार से आगे का हिस्सा खिसकने लगा है। 

गग्गल के मांझी खड्ड में नग्न अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गग्गल के मांझी खड्ड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा शव को देखने के बाद पुलिस चौकी गग्गल में संपर्क किया गया। रहस्यमय परिस्थितियों में मिले शव पर कोई भी कपड़े नहीं थे। व्यक्ति के शव के साथ किसी भी तरह की सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

नौकरी के लिए सीएम जयराम से मिलने ओकओवर पहुंचे कमीशन पास शास्त्री
प्रदेश में शास्त्री का कमीशन पास करने के बाद भी बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति नहीं मिली है। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2020 में शुरू हुई थी, जो वर्ष 2022 में भी पूरी नहीं हो पाई है। इससे नाराज अभ्यर्थी मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने ओकओवर पहुंचे। हालांकि इन्हें सरकारी आवास ओकओवर तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों की पुलिस से बहस भी हुई।

मंडी के 16 वर्षीय लड़के ने घुमारवीं में उठाया ये खौफनाक कदम
पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर की जहरीली वस्तु का सेवन करने से मौत हो गई। उक्त युवक डीएवी कालोनी घुमारवीं में रहता था। जानकारी के अनुसार किशोर द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन करने के बाद परिजन उसे टांडा मेडिकल काॅलेज लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चंडीगढ़-मनाली NH पर 2.114 KG चरस के साथ तस्कर काबू
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बल्ह पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ताजा मामले में बल्ह पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे स्थित नागचला के पास पैदल जा रहे एक तस्कर को 2.114  किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुधराम (47) डाकघर फोजल तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। 

कांग्रेस के 5 चुनावी ऐलानों पर मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ली चुटकी
सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने जो 5 बड़े चुनावी ऐलान किए हैं, उन पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने चुटकी ली है और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा की गई महिलाओं को 1500 रुपए मासिक देने की घोषणा बिना सोचा-समझा निर्णय है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!