Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2022 09:57 PM

गग्गल के मांझी खड्ड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा शव को देखने के बाद पुलिस चौकी गग्गल में संपर्क किया गया। रहस्यमय परिस्थितियों में मिले शव पर कोई भी कपड़े नहीं थे।
कांगड़ा (राजीव): गग्गल के मांझी खड्ड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा शव को देखने के बाद पुलिस चौकी गग्गल में संपर्क किया गया। रहस्यमय परिस्थितियों में मिले शव पर कोई भी कपड़े नहीं थे। व्यक्ति के शव के साथ किसी भी तरह की सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पानी का बहाव आज कुछ कम होने के कारण शव पत्थरों के बीच पड़ा हुआ मिला। गग्गल के हैड कांस्टेबल नसीब ने बताया कि शव बरसात में पानी के तेज बहाव के कारण यहां पहुंचा हो सकता है।
शव को देखने से यह 5 से 6 दिन पुराना लग रहा है। गग्गल पुलिस थाना से हैड कांस्टेबल नसीब के साथ पुलिस कर्मियों ने खड्ड में जाकर शव को बरामद किया। अज्ञात शव की अनुमानित आयु 32 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को बरामद कर टांडा अस्पताल के शवगृह में शिनाख्त के लिए भेज दिया है, जहां इसे 72 घंटे तक रखा जाएगा। वहीं जिला कांगड़ा समेत हिमाचल के सभी थानों में इस बारे में सूचना दी जाएगी।ताकि शव के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हो सके। यदि शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here