हिमाचल की स्वर्ण जयंती उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं दिल्ली में रह रहे हिमाचली

Edited By Dishant Kumar, Updated: 28 Oct, 2021 09:31 PM

himachalis living in delhi are preparing to celebrate himachal s golden jubilee

25 जनवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश 50 साल का होने जा रहा है और पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष को मनाने के लिए न सिर्फ हिमाचल सरकार कार्यक्रम कर रही है बल्कि प्रदेश के बाहर रह रहे हिमाचली भी अपने स्तर पर स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे...

हिमाचल की स्वर्ण जयंती उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं दिल्ली में रह रहे हिमाचली

नई दिल्ली। 25 जनवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश 50 साल का होने जा रहा है और पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष को मनाने के लिए न सिर्फ हिमाचल सरकार कार्यक्रम कर रही है बल्कि प्रदेश के बाहर रह रहे हिमाचली भी अपने स्तर पर स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों ने प्रदेश सरकार के साथ मिलकर दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है और इसी कड़ी में अगले महीने 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर दिल्ली में स्वर्णिम हिमाचल की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  

PunjabKesari

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के मंडी हाउस में स्थित हिमाचल भवन में 14 नवंबर को किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता 3 अलग-अलग आयुवर्ग समूहों के लिए आयोजित की जा रही है। 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए अलग वर्ग है, 10 वर्ष से 18 वर्ष तक के लिए अलग वर्ग और 18 वर्ष से ऊपर के लिए अलग वर्ग है। 

इस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन कर रहा है जिसके साथ दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों की कई संस्थाएं जुड़ी हुई हैं। चित्रकला प्रतियोगिता के बाद भी हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन भविष्य में भी स्वर्णिम हिमाचल से जुड़े और कार्यक्रमों का आयोजन कर सकता है। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था और अगले साल 25 जनवरी तक प्रदेश और दिल्ली में स्वर्णिम हिमाचल की थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!