पर्यटन-रोजगार का माध्यम बनी तत्तापानी की झील, 7100 करोड़ की योजना मंजूर, पढ़िए खास खबरें

Edited By Vijay, Updated: 16 Jan, 2019 10:47 PM

himachal wrap up

बड़ी परियोजनाओं के लिए जहां लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ता है वहीं यह परियोजनाएं लोगों के रोजगार का माध्यम भी बनती है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच जारी जुबानी जंग का पार्टी...

शिमला : बड़ी परियोजनाओं के लिए जहां लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ता है वहीं यह परियोजनाएं लोगों के रोजगार का माध्यम भी बनती है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच जारी जुबानी जंग का पार्टी हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है। कांग्रेस के ऊना से विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा है कि यदि वीरभद्र सिंह अपनी रैली के दौरान मंडी में वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम को अपशब्द न कहते तो जिला मंडी में कांग्रेस को इतना बड़ा नुकसान न होता। मंडी जिला के उपमंडल बल्ह के गांव स्टोह निवासी राकेश कुमार उर्फ रिंकू (32 वर्ष) पिछले 8 वर्षों से सऊदी अरब में फंसे होने के उपरांत अपने घर सकुशल पहुंच गया है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनीता शर्मा के इस्तीफा देने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था बुधवार को नगर पालिका नाहन के टाउन हॉल में एसडीएम विवेक शर्मा की देखरेख में रेखा तोमर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में आज घटित 10 बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं-

Airtel और Jio को मात देगा BSNL का 4G
भारत की एकमात्र सरकारी दूरसंचार सेवा देने वाले भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.)ने मंगलवार को लम्बे समय के बाद बेहतर इंटरनैट स्पीड के लिए मोबाइल 4जी एल.टी.ई. सेवा लॉन्च की है। यह सेवा 74 स्थानों पर शुरूआती तौर पर 4जी बी.टी.एस. लगाकर शुरू की गई है।

अब पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए नहीं भटकेंगे हिमाचल के युवा
हिमाचल में पढ़ाई पूरी करने के बाद अब कोई भी युवक नौकरी के लिए इधर-उधर नहीं भटकेगा। शिक्षा विभाग ने उद्योग जगत के साथ इन युवाओं को नौकरी दिलाने  का जिम्मा उठाया है। इसके लिए इस साल विभाग ने राज्य के 10 कालेजों में उत्कृष्ट दक्षता एवं स्वरोजगार केंद्र खोले हैं। यह कॉलेज सैंटर ऑफ एक्सिलैंस की तर्ज पर चलेंगे।

अनधिकृत भवन मालिकों को सरकार ने राहत के साथ दिया झटका
प्रदेश के अनधिकृत भवन मालिकों को सरकार ने राहत के साथ-साथ झटका भी दिया है। राहत यह है कि बिना मंजूरी के मकान बनाने वाले और 10 फीसदी तक डेविएशन करने वाले लोगों के आशियाने रैगुलर हो पाएंगे लेकिन इसके लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। मंत्रिमंडल द्वारा टी.सी.पी. नियम 2014 की धारा-35 में संशोधन के बाद सरकार ने नए रूल्स नोटिफाई कर लिए हैं।

सोलन पुलिस का नया Experiment, Facebook के जरिए पकड़े शातिर
अकसर अपने अपराधियों को पुलिस को चकमा देते सुना होगा लेकिन पुलिस द्वारा उनको बेवकूफ बनाना पहली बार सुन रहे होंगे। ऐसा ही एक वाक्य सोलन जिला में देखने को मिला। जहां सोलन पुलिस के आगे अपराधियों की आंख-मिचौली फेल हो गई।उन्होंने फेसबुक के जरिए दो आरोपियों को दबोचा। दरअसल इन आरोपियों को एक व्यापारी पर रिवाल्वर तानने के मामले में गिरफ्तार किया है।

पर्यटन और रोजगार का माध्यम बनी तत्तापानी की झील
बड़ी परियोजनाओं के लिए जहां लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ता है वहीं यह परियोजनाएं लोगों के रोजगार का माध्यम भी बनती है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे कोलडैम परियोजना स्थानीय लोगों के रोजगार का माध्यम बन रही है और इसके कारण किस प्रकार से यहां के पर्यटन विकास को नए पंख लगते जा रहे हैं।

सुखराम के खिलाफ वीरभद्र की टिप्पणियों से कांग्रेस का मंडी में हुआ सफाया
कांग्रेस के ऊना से विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा है कि यदि वीरभद्र सिंह अपनी रैली के दौरान मंडी में वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम को अपशब्द न कहते तो जिला मंडी में कांग्रेस को इतना बड़ा नुकसान न होता। पंजाब केसरी टी.वी. के साथ विशेष बातचीत में कांग्रेस विधायक ने कहा कि सुखराम की उपेक्षा और उनके अपमान की वजह से मंडी में कांग्रेस का सफाया हो गया और भाजपा को 10 सीटें हासिल हुई। यदि सुखराम को स्टेज पर चढ़ाने से मना न किया होता और उन्हें आया राम गया राम की संज्ञा न दी गई होती तो पार्टी की स्थिति कुछ और होती।

8 साल किया काम केवल 4 साल की मिली सैलरी, कुछ ऐसी है सऊदी से लौटे राकेश की कहानी
मंडी जिला के उपमंडल बल्ह के गांव स्टोह निवासी राकेश कुमार उर्फ रिंकू (32 वर्ष) पिछले 8 वर्षों से सऊदी अरब में फंसे होने के उपरांत अपने घर सकुशल पहुंच गया है। मीडिया ने राकेश के विदेश में फंसे होने की खबर को प्रमुखता से उठाया था अपने घर स्टोह पहुंचे राकेश कुमार ने मीडिया और सरकार का आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2011 में वह सऊदी अरब के खोबर में एक इलेक्ट्रिकल कंपनी नसीब में कार्य करने विदेश गए थे।

वीरभद्र-सुक्खू के बीच जारी जुबानी जंग, पार्टी हाईकमान ने तलब की रिपोर्ट
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच जारी जुबानी जंग का पार्टी हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसे लेकर कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस से रिपोर्ट तलब की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रिपोर्ट मांगे जाने की पुष्टि की है। राठौर के अनुसार पिछले 2-3 दिन से परस्पर विरोधी नेताओं के बयानों का कांग्रेस आलाकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार इसी कड़ी में बीते दिन उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की और आग्रह किया कि वह सकारात्मक रूप से अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को दें।

नाहन नगर परिषद की 18वीं अध्यक्ष बनी रेखा तोमर
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनीता शर्मा के इस्तीफा देने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था बुधवार को नगर पालिका नाहन के टाउन हॉल में एसडीएम विवेक शर्मा की देखरेख में रेखा तोमर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के दौरान नियम 89 के तहत समय के सभी नियमों का पालन करते हुए रेखा तोमर को अध्यक्ष चुना गया हालांकि अध्यक्ष पद के लिए केवल रेखा तोमर ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था।

2019-20 के लिए 7,100 करोड़ की वार्षिक योजना पर सरकार ने लगाई मोहर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य योजना बोर्ड की बैठक में वर्ष 2019-20 के लिए 7,100 करोड़ रुपए की वार्षिक योजना को स्वीकृति प्रदान की गई जो पिछले वर्ष की वार्षिक योजना 6300 करोड़ रुपए से 800 करोड़ रुपए अधिक है। सामाजिक सेवा क्षेत्र, परिवहन और संचार, कृषि और सम्बन्धित गतिविधियों, ऊर्जा, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण आदि को इस वार्षिक योजना में अतिरिक्त प्राथमिकता प्रदान की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!