Himachal Weather: इस दिन से बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, कई क्षेत्रों में बढ़ी शीतलहर

Edited By Jyoti M, Updated: 18 Jan, 2025 10:29 AM

himachal weather yellow alert for rain and snowfall from this day

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम खुलने के बाद मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा गया, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक और दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वीरवार रात प्रदेश के दस स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। सोलंगनाला से आगे अटल टनल आवाजाही...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम खुलने के बाद मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा गया, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक और दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वीरवार रात प्रदेश के दस स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया।

सोलंगनाला से आगे अटल टनल आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन के कई क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद कुल्लू से लेकर लाहौल तक दुश्वारियां बढ़ गई हैं। 

मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मैदानी जिलों में 20 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 से 23 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। लाहौल के कुछ इलाकों में बिजली की भी समस्या गहरा गई है। जलोड़ी दर्रा बंद होने से लोगों पैदल सफर करने को मजबूर हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!