कांग्रेस विधायकों लेकर हर्ष महाजन का बड़ा बयान, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले-अब कोई षड्यंत्र नहीं होगा कामयाब, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 24 Apr, 2024 12:11 AM

himachal top 10 news

प्रदेश में मंगलवार को यैलो अलर्ट के बीच कई जगहों पर वर्षा हुई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कुछ और विधायक टूटेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के नेता पालमपुर की एक बेटी के साथ हुई...

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में मंगलवार को यैलो अलर्ट के बीच कई जगहों पर वर्षा हुई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कुछ और विधायक टूटेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के नेता पालमपुर की एक बेटी के साथ हुई निर्मम वारदात पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत व स्थायी सरकार चला रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक और रिवाज बदलने वाला है तथा सरकार के लिए 5 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पालमपुर में युवती पर दराट से हमला करने के मामले में गुस्साईं छात्राएं सड़क पर उतरीं तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान कर दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेश में कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। शिमला से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सिरमौर जिला के नाहन में 110 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी दुनिया के सबसे बड़े ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार को अपना आईकोन मानता है। अटल टनल मार्ग पर मंगलवार को धुंधी से पहले स्नो गैलरी के पास हिमस्खलन हुआ। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

यैलो अलर्ट के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बरसे मेघ
प्रदेश में मंगलवार को यैलो अलर्ट के बीच कई जगहों पर वर्षा हुई है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद अचानक आसमानी बिजली कड़की और उसके बाद हल्की वर्षा हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। भुंतर में 1 मिलीमीटर, हमीरपुर में 4, चम्बा में 0.5, डल्हौजी में 2 व कुफरी में 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि राजधानी शिमला, सुंदरनगर व मनाली में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। 

कांग्रेस के कुछ और विधायक टूटेंगे, खुद कर रहे हैं संपर्क : हर्ष महाजन
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कुछ और विधायक टूटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक खुद संपर्क कर रहे हैं। हर्ष महाजन यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद मान रहे हैं कि उनके विधायकों की संख्या 34 तक पहुंच गई है।

सीएम सुक्खू बोले-पालमपुर में बेटी से निर्मम वारदात पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे जयराम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पालमपुर की एक बेटी के साथ हुई निर्मम वारदात पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं, जोकि बहुत ही शर्मनाक है। मंगलवार को नादौन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी चले जाने के बाद जयराम ठाकुर पूरी तरह विचलित हो गए हैं और हर बात को राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास करते हैं।

हिमाचल में कांग्रेस मजबूत, अब कोई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा : मुकेश अग्निहोत्री
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत देवभूमि हिमाचल के लोगों ने दिया है जिस पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी मजबूत व स्थायी सरकार चला रही है। यहां जारी प्रैस बयान में डिप्टी सीएम ने कहा कि धन, बल, साजिश व षड्यंत्र से कांग्रेस की सरकार को गिराने के लिए भाजपा द्वारा पूरा जोर लगाया गया लेकिन इसमें वे कामयाब नहीं हो पाए।

प्रदेश में बदलने वाला है एक और रिवाज, सरकार के लिए 5 साल नहीं करना पड़ेगा इंतजार : जयराम
देश की जनता ने मतदान से पहले ही लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अन्य देशों ने भी अभी से भारत का प्रधानमंत्री तय कर दिया है लेकिन कांग्रेस अभी सीटें बांटने में लगी है और कई संसदीय क्षेत्रों के लिए सीटें बांट नहीं पा रही। कोई नेता चुनाव लड़ने के लिए आगे नहीं आ रहा। हार के डर से नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। 

पालमपुर दराट कांड: सड़कों पर उतरीं छात्राएं, असामाजिक तत्वों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान
पालमपुर में युवक द्वारा युवती पर दराट से हमला करने के मामले में गुस्साईं छात्राएं सड़क पर उतरीं तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान कर दिया। मंगलवार को छात्राओं ने पुलिस थाने के बाहर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की तथा हमलावर को फांसी दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब अत्याचार नहीं सहे जाएंगे, अब अपनी पहचान के लिए, सम्मान के लिए, अपने हकों व सपनों के लिए लड़ना है।

HPU में प्रदर्शन के दौरान CM का पुतला जलाने का प्रयास, ABVP-पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में प्रदेश में कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। 

इंसानियत हुई शर्मसार, शिमला में 4 साल की मासूम से हैवानियत की हदें पार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 4 वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से मासूम डरी और सहमी हुई है तथा पुलिस को कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर शिमला के सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चिट्टे सहित पकड़ा तस्कर दुनिया के सबसे बड़े ड्रग माफिया को मानता है अपना आईकॉन, घर से मिली तस्वीर
जिला मुख्यालय नाहन के वाल्मीकि नगर में सोमवार देर शाम गैस गोदाम के समीप एक घर से 110 ग्राम चिट्टे, नकदी व सोने के आभूषणों के साथ गिरफ्तार 23 वर्षीय आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु निवासी नाहन के कब्जे से पुलिस ने दुनिया के सबसे बड़े ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार की एक बड़ी तस्वीर भी बरामद की है। 

अटल टनल रोहतांग मार्ग पर स्नो गैलरी में हिमस्खलन, पर्यटक व वाहन चालक बाल-बाल बचे
अटल टनल मार्ग पर मंगलवार को धुंधी से पहले स्नो गैलरी के पास हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन होने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हिमस्खलन के दौरान पर्यटक मनाली से टनल की ओर जा रहे थे लेकिन वे सभी भाग्यशाली रहे। बीआरओ ने जल्द ही हिमस्खलन को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!