कांग्रेस के कुछ और विधायक टूटेंगे, खुद कर रहे हैं संपर्क : हर्ष महाजन

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2024 11:41 PM

rajya sabha mp harsh mahajan

सांसद हर्ष महाजन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कुछ और विधायक टूटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक खुद संपर्क कर रहे हैं। हर्ष महाजन यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

शिमला (कुलदीप): राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कुछ और विधायक टूटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक खुद संपर्क कर रहे हैं। हर्ष महाजन यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद मान रहे हैं कि उनके विधायकों की संख्या 34 तक पहुंच गई है। ऐसे में आने वाले समय में भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कुछ नहीं कर सकती, क्योंकि उनके विधायक खुद टूट रहे हैं। पहले 6 विधायक भी अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए और अब कुछ विधायक फिर से संपर्क में हैं।
PunjabKesari

धनबल के सहारे सरकार गिराने का प्रयास कर रही भाजपा : नरेश चौहान
उधर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में धन बल के सहारे सरकार गिराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा नेताओं को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। ऐसे में सत्ता की भूख मिटाने के लिए धन बल का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा से 4 सवाल पूछे। पहला, भाजपा बताए कि उसका लोकतंत्र में भरोसा है या नहीं? दूसरा, भाजपा पुरानी पैंशन योजना को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे? तीसरा, महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए के लिए भाजपा चुनाव आयोग क्यों गई तथा चौथा प्राकृतिक आपदा के समय जनता को राहत पहुंचाने में कितनी मदद? उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा विधायक दल ने प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए विधानसभा में लाए गए प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया तथा केंद्र से राहत प्रदान करने में भी नाकाम रहे?
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!