प्रदेश पुलिस की 12 कंपनियां राजस्थान-उत्तराखंड में होंगी तैनात, आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारित होगा राज्यपाल का संदेश, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Apr, 2024 11:48 PM

himachal top 10 news

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल पुलिस की 12 कंपनियां राजस्थान-उत्तराखंड भेजी गई हैं। ये कंपनियां भारतीय चुनाव आयोग के आदेशानुसार निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव संपन्न करवाने हेतु तैनात भी कर दी गई हैं।

शिमला (ब्यूरो): लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल पुलिस की 12 कंपनियां राजस्थान-उत्तराखंड भेजी गई हैं। ये कंपनियां भारतीय चुनाव आयोग के आदेशानुसार निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव संपन्न करवाने हेतु तैनात भी कर दी गई हैं। इनमें 8 कंपनियां पुलिस अधीक्षक अरविंद चौधरी के नेतृत्व में राजस्थान और 4 कंपनियां पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल चंद शर्मा के नेतृत्व में उत्तराखंड भेजी गई हैं। आगामी 19 अप्रैल को दोनों राज्यों में चुनावी प्रकिया पूरी होने के बाद राजस्थान गई 8 कंपनियां 20 अप्रैल को अंडमान व निकोबार द्वीप समूह तथा उत्तराखंड गई 4 कंपनियां बिहार में चुनावी मोर्चा संभालेंगी। हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से 14 अप्रैल को रात्रि 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश आकाशवाणी शिमला, एफ.एम. शिमला, एफ.एम. हमीरपुर, एफ.एम. धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन केंद्र शिमला से हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल का संदेश 14 अप्रैल को सायं 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल पुलिस की 12 कंपनियां राजस्थान-उत्तराखंड में तैनात
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल पुलिस की 12 कंपनियां राजस्थान-उत्तराखंड भेजी गई हैं। ये कंपनियां भारतीय चुनाव आयोग के आदेशानुसार निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव संपन्न करवाने हेतु तैनात भी कर दी गई हैं। इनमें 8 कंपनियां पुलिस अधीक्षक अरविंद चौधरी के नेतृत्व में राजस्थान और 4 कंपनियां पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल चंद शर्मा के नेतृत्व में उत्तराखंड भेजी गई हैं। आगामी 19 अप्रैल को दोनों राज्यों में चुनावी प्रकिया पूरी होने के बाद राजस्थान गई 8 कंपनियां 20 अप्रैल को अंडमान व निकोबार द्वीप समूह तथा उत्तराखंड गई 4 कंपनियां बिहार में चुनावी मोर्चा संभालेंगी।

निहालगढ़ गोलीकांड मामले में फरार तीनों आरोपी उत्तराखंड से दबोचे
उपमंडल के निहालगढ़ में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने फरार तीनों आरोपियों को उत्तराखंड से पकड़ लिया है। ये आरोपी वारदात के बाद उत्तराखंड की तरफ भाग गए थे। पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ज्ञात हो कि 10 अप्रैल की दोपहर को उक्त आरोपियाें ने एक घर पर देसी कट्टों से गोलीबारी की थी, जिसमें भाई-बहन बाल-बाल बचे थे। डी.एस.पी. अदिति सिंह ने बताया कि निहालगढ़ में हुई वारदात में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारित होगा राज्यपाल का संदेश
हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से 14 अप्रैल को रात्रि 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश आकाशवाणी शिमला, एफ.एम. शिमला, एफ.एम. हमीरपुर, एफ.एम. धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन केंद्र शिमला से हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल का संदेश 14 अप्रैल को सायं 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

हिमाचल मेें आगामी 2 दिन ऑरैंज अलर्ट, 16 को यैलो अलर्ट
हिमाचल में 19 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए रविवार व सोमवार तक बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरैंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 अप्रैल को विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व मध्यम व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। शिमला में शाम के समय हल्के बादल छाए लेकिन मौसम में गर्माहट बनी रही है। इस दौरान ऊना में सबसे अधिक 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

जून के पहले सप्ताह में खुलेगा नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
केंद्र सरकार की सभी स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए इस बार जून महीने में ही नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसके बाद वर्ष 2024-25 की छात्रवृत्ति के लिए छात्रों से आवेदन लिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस बारे में शिक्षा विभाग को अवगत करवा दिया है। हालांकि इससे संबंधित दिशा-निर्देश केंद्र सरकार जून महीने में ही जारी करेगी। इससे पूर्व सितम्बर और अक्तूबर महीने में स्कॉलरशिप पोर्टल खोला जाता रहा है लेकिन इस बार केंद्र सरकार स्कॉलरशिप की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी। सूत्रों की मानें तो इस बार छात्रों का आधार आधारित बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण प्रस्तावित है।

हिमाचल के निजी बी.एड. कालेजों में फीस वृद्धि का विरोध शुरू
हिमाचल प्रदेश में स्थित निजी बी.एड. कालेजों में फीस वृद्धि का विरोध शुरू हो गया है। मंडी स्थित सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की ओर से फीस वृद्धि की अधिसूचना जारी होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार को फीस वृद्धि के मामले में घेरते हुए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। हालांकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने अभी अपने संबद्धता प्राप्त निजी बी.एड. कालेजों में फीस वृद्धि से संबंधित अधिसूचना जारी नहीं की है लेकिन उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बीते 3 फरवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के सभी निजी बी.एड. कालेजों में अगले शैक्षणिक सत्र से बढ़ी हुई फीस लागू होगी।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 3 घायल
नालागढ़ में एक स्कॉर्पियो चालक ने एक बाइक को योजना के तहत हिट किया, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। जिस युवक की मौत हुई है, वह मारने वाले युवक की सगी बुआ का बेटा था। बगलैहड़ पंचायत के शेरांवाली गांव के सुखविंदर सिंह पुत्र हरनेक सिंह बाइक पर सवार हो 11 अप्रैल को सुबह तड़के साढ़े 3 बजे गांव की ओर आ रहा था। सुखविंदर सिंह के साथ इसी गांव का सुनील कुमार उर्फ शीलू, बघेरी का हनी व पंजैहरा का कपिल सवार था।

कांग्रेस सरकार बताए, चुनावी गारंटियों का क्या हुआ : कंगना
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया और कहा कि प्रदेश में झूठे वायदों पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार आज वैंटीलेटर पर चल रही है। सरकार इन्हें चलानी आ नहीं आ रही है इसलिए यह सरकार टिक नहीं रही है। यह बात जोगिंद्रनगर मेें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि जबसे भाजपा ने आपकी बेटी को मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है तब से तरह-तरह की अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। मंडी की बेटी से सवाल पूछे जा रहे हैं कि जब मंडी में त्रासदी आई तो तब वह कहां थी।

मुख्यमंत्री ने बैसाखी और भीमराव अम्बेदकर जयंती की दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को बैसाखी उत्सव एवं भीमराव अम्बेदकर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी पर्व खुशी, उत्साह एवं हर्षोल्लास का प्रतीक है और यह उत्सव अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि बैसाखी उत्सव सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी, सुख-समृद्धि एवं उन्नति लाए। बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सबको बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए, ताकि समाज के कमजोर से कमजोर व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

भुंतर में मंडी की महिला से दुष्कर्म
भुंतर में मंडी जिले की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी इस ढाबे में कुक है। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत पत्र में कहा कि वह एक अस्पताल में सफाई का काम करती है। गत रोज इसके पति ने कहा कि वह एक ढाबे में काम करने जाएंगे। महिला पारला भुंतर में अपने पति और बच्चों के साथ वहां गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!